खतौली के गांव भैसी में स्थित अहलावत गेम सिटी में जीतने वाली टीम को पुरूस्कार देते हुए अतिथिगण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव भैसी में स्थित अहलावत गेम सिटी में चल रहे चार दिवसीय महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। मंगलवार को अंतिम मैच छाया कराना मेरठ ने एमडी स्पोर्ट्स देहरादून की टीम को हराया।
एमडी स्पोर्ट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए। छाया कराना की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिए गए लक्ष्य को पूरा करते हुए छह विकेट से टूर्नामेंट को जीत लिया। छाया कराना टीम की नेहा सिंह को मैच की वूमन ऑफ दा मैच चुना गया। मुख्य अतिथि पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन रहे। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। आयोजन में पलक शर्मा, संजीव सिंह, आयोजक सौवीर सिंह व मोनू अहलावत का योगदान रहा। इस अवसर पर नीरज बालियान, प्रमोद कुमार, दयानंद, दर्पण गुप्ता, अमित अहलावत उपस्थित रहे। संवाद