फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव : सुम्बुल के खातों में 10 करोड़, सवा दो किलो सोने के जेवर की मालकिन... इतने करोड़ का है कर्जा

Thu, 24 Oct 2024 10:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मीरापुर से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना के पास गाजियाबाद और दिल्ली में करोड़ों के फ्लैट, प्लॉट और खेती की जमीन भी है। 
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन करने आईं सुम्बुल राना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना करोड़पति हैं। उनके विभिन्न बैंक खातों में 10 करोड़ से अधिक जमा हैं। जबकि उन पर 1.61 करोड़ से अधिक के विभिन्न ऋण हैं। उनके पास 20 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। बचत योजनाओं में उन्होंने 10 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। अलग-अलग कंपनियों के पांच करोड़ से अधिक के शेयर उनके पास हैं। हालांकि उनके पास अपनी कार नहीं है।
विज्ञापन

 

पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधू और मीरापुर सीट से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना ने नामांकन के साथ जमा कराए शपथपत्र में 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति दिखाई है। यही नहीं उनके पास 5.7 करोड़ की नकदी है, जबकि विभिन्न बैंक खातों में 10.67 करोड़ जमा हैं। उनके पास कंपनियों के 5.67 करोड़ के शेयर्स हैं।
विज्ञापन

सुम्बुल राना ने विभिन्न राष्ट्रीय बचत योजनाओं में 10.59 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। उनके पास 2.25 किलो से अधिक के 1.68 करोड़ मूल्य के सोने के आभूषण हैं। गाजियाबाद और दिल्ली में फ्लैट एवं करोड़ों रुपये की खेती की जमीन एवं प्लाट आदि भी हैं। उन्होंने 76 लाख रुपये से अधिक का हाउसिंग लोन लिया है। वह 1.61 करोड़ रुपये की कर्जदार हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें