फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव : कादिर राना ने कहा, चुनाव अधिकारी मंत्री सोमेंद्र तोमर का रिश्तेदार, तत्काल हटाएं

Wed, 23 Oct 2024 08:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि चुनाव प्रक्रिया बाधित हो सकती है। इसलिए चुनाव अधिकारी को हटाया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर उपचुनाव को लेकर पूर्व सांसद कादिर राना की शिकायत के बाद सपा के शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। एसडीएम जानसठ एवं चुनाव अधिकारी सुबोध कुमार को जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर का रिश्तेदार बताते हुए तुरंत हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन
Trending Videos

कादिर राना ने शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया था कि एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार भाजपा के राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के करीबी रिश्तेदार हैं। इसके बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा। उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया बाधित हो सकती है। 

निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मीरापुर उपचुनाव की प्रक्रिया से एसडीएम जानसठ को तुरंत हटाया जाना जरूरी है। सपा ने पत्र की प्रति केंद्रीय चुनाव आयोग को भी भेजी है। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाने चाहिए। 
 
विज्ञापन

आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन के खिलाफ मुकदमा 
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के विरुद्ध थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एफएसटी प्रभारी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार गोयल ने  बताया कि मोरना, शुक्रताल मार्ग पर विद्युत विभाग के सरकारी खंभों पर चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के बावजूद आजाद समाज पार्टी संकल्प यात्रा के लिए  प्रत्याशी जाहिद हुसैन का  पोस्टर लगा मिला।  पोस्टर की वीडियोग्राफी कराई गई। थाने पर प्रत्याशी जाहिद के खिलाफ मुकदमा दिर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें