रामराज थाना पुलिस ने पूर्व सांसद कादिर राना सहित 12 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति जनसभा करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव फरीदपुर में उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना के पक्ष में सोमवार को बिना अनुमति चुनावी जनसभा की जा रही थी। यह सूचना पाकर रामराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर गांव निवासी राजपाल के घर के सामने मुख्य मार्ग पर चुनावी जनसभा चल रही थी। इससे मार्ग भी अवरुद्ध था।
पूर्व सांसद कादिर राना समेत अन्य कार्यकर्ताओं से जनसभा करने की लिखित अनुमति मांगी गई, तो कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि रामराज थाना पुलिस ने पूर्व सांसद कादिर राना, कासिम, प्रेमपाल, राजपाल सहित 12 लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।