फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: हाईटेंशन लाइन से टकराया गन्ना लदा ट्रॉला, करंट लगने से तड़प-तड़पकर चालक समेत दो की मौत

Mon, 04 Nov 2024 11:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

ट्रॉला मालिक राजू और चालक अजय गन्ना लेकर मिल पर डालने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रात में ही शव रखकर धरना शुरू कर दिया।  
विज्ञापन
दो युवकों की मौत के बाद धरना देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर क्षेत्र के धनायन-मुबारिकपुर मार्ग पर मंसूरपुर चीनी मिल ले जाया जा रहा गन्ना लदा ट्रॉला हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से ट्रॉला मालिक राजू (35) और चालक अजय (25) की मौके पर मौत हो गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर में लगी आग बुझाई। ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए शव रखकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मुबारिकपुर गांव के तौल केंद्र से ट्रॉले में गन्ना लादकर चांदपुर गांव निवासी राजू और अजय अपने साथी सूरज के साथ चीनी मिल के लिए चले थे। सोमवार देर रात धनायन के पास सूरज ट्रैक्टर से नीचे उतरकर लाइट दिखाने लगा। इसी दौरान गन्ना हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और ट्रैक्टर सवार दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर में आग लग गई। सूरज ने ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। आसपास के गांव से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस, ऊर्जा निगम और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। 
 
विज्ञापन

एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार और सीओ गजेंद्रपाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर धरना दे दिया। ग्रामीण उर्जा निगम और चीनी मिल के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि राजू ने गन्ना ढुलाई के लिए ट्रॉला बनाया था। उसने ट्रॉले पर गांव के ही अजय को चालक रखा था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें