एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ध्यान से मन को मिलती है शांति
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की तीन दिवसीय वर्कशाप का शुभारंभ हुआ। वर्कशॉप का विषय इफैक्टिव लीडरशिप रहा। वर्कशॉप में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 34 प्रधानाचार्यों एवं शिक्षा साधकों की उपस्थिति रही। अनुभवी रिसोर्स पर्सन के द्वारा प्रभावी नेतृत्व के विभिन्न तरीकों पर बौद्धिक एवं रचनात्मक विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती की वंदना हुई। मुख्य अतिथि रिसोर्स पर्सन शिक्षाविद् कल्पना कपूर एवं जयश्री जोशी का प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने स्वागत किया। कार्यशाला में कल्पना कपूर ने मेडिटेशन के महत्व को बताते हुए ध्यान एकाग्रता का अभ्यास कराया। साथ ही नेतृत्व क्षमता को प्रभावपूर्ण बनाने में इसके योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण विषयों को मंथन के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से कुछ विषयों को तकनीकी माध्यम से प्रथम दिवस रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही प्रश्नोत्तर शैली के द्वारा विषयों की गहनता को दूर कर उन्हें स्पष्ट करने का भी प्रयास किया गया। उपप्रधानाचार्य शिव कुमार एवं गीता मित्तल, नूपुर गोयल, चारू वर्मा एवं मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।