डीएवी डिग्री कालेज के सभागार में पुस्तक का विमोचन करते साहित्यकार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्घ शायर बिजेंद्र परवाज ने कहा कि सार्थक लेखन भी एक तपस्या है। यहां डीएवी कॉलेज सभागार में लेखक राजबल त्यागी की पुस्तक जिक्र-फिक्र-जब-तब का लोकार्पण करते हुए परवाज ने कहा कि पुस्तक में त्यागी की तपस्या साफ झलकती है। उनके इस प्रयास का हम सभी को सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम में डीएवी के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष साहित्यकार आरएम तिवारी ने कहा कि राजबल त्यागी का लेखन समाज के लिए सार्थक है। शायर अशोक पंकज ने कहा कि लेखक ने भोगा हुआ यथार्थ लिखा है। कॉलेज की प्राचार्या डा. शशि शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। अध्यक्षता डा. रामनाथ प्रेमी ने की। इस अवसर पर परवाज ने गजल भी सुनाई। रोहित कौशिक, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, डॉ विपिन जैन, विनोद वत्स, जेपी सविता, नेमपाल प्रजापति, परमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
डीएवी डिग्री कालेज के सभागार में पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम में मौजूद लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR