फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एमडीए ने 40 बीघा भूमि में ध्वस्त कराया अवैध निर्माण

विज्ञापन
रुड़की रोड से पानीपत जाने वाले रास्ते पर कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करता एमडीए का बुलडोजर। - फोटो : 1
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के निर्देश पर विकास प्राधिकरण क्षेत्र जोन-4 में अभियान चलाकर 40 बीघा भूमि में अवैध प्लाटिंग कर किये गए निर्माण को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन

एमडीए सहायक अभियंता भरत पाल ने बताया कि रुड़की रोड से पानीपत जाने वाले मार्ग पर अवैध प्लाटिंगकर्ता अमित मान की ओर से फ्लाईओवर के पास तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी काटी गई थी। उन्होंने बताया कि नरेश बंसल उर्फ बंटी, भूषण ठाकुर और मेहर सिंह की ओर से 5500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जबकि शिव अवतार ठाकुर की ओर से पानीपत खटीमा मार्ग रुड़की रोड फ्लाई ओवर से पानीपत की तरफ 8500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की गई थी।
उन्होंने बताया कि एमडीए की ओर से अवैध प्लाटिंग पर बुल्डोजर चलाते हुए ध्वस्तीकरण कराया गया। बताया कि अवैध कॉलोनाईजर वीरपाल, रामबीर, पीतांबर और बाबूराम एवं अजीत निवासीगण रामपुर एवं अमरीश, सतेंद्र कुमार (फौजी), विनोद की ओर से सहारनपुर-देहरादून बाईपास के साइड रोड पर लगभग 10400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से मानचित्र मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग की गई थी। जिसे ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण जोन-4 में उक्त चार स्थलों पर लगभग 27400 वर्ग मीटर (लगभग 40 बीघा) भूमि पर अवैध रूप से निर्मित अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनी के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें