फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 17वीं रैंक के साथ सब-रजिस्ट्रार बने आकाश पाल

विज्ञापन
आकाश कुमार पाल - यूपीपीसीएस परीक्षा में चयनित की खबर का फोटो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के वसंत विहार के रहने वाले आकाश कुमार पाल ने उत्तर प्रदेश राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 में 17वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन सब-रजिस्ट्रार पद पर हुआ है। टॉप टेन में अपनी जगह बनाने के लिए वह यूपीपीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा भी पूरी मेहनत के साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन

उनके पिता रामपाल कुमार न्याय विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा अधिवक्ता है। आकाश का एक छोटा भाई है। वह भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एसडी पब्लिक स्कूल से की है।
बीएसएसी दिल्ली के अरविंदो कॉलेज से करने के बाद डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर से एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की। पोस्ट ग्रेजुएट राजनीति विज्ञान से करने के बाद नेट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इसके साथ यूपीपीसीएस की तैयारी में भी जुटे रहे। वह टॉप टेन में अपनी जगह बनाना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से यूपीपीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा भी कड़ी मेहनत के साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन




केवल पढ़ने में करते थे समय व्यतीत
आकाश के छोटे भाई अभिलाष ने बताया कि अभी लखनऊ में उनकी यूपी-पीसीएस की मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं। पिछले पांच साल से वह निरंतर अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हैं। वह केवल पढ़ाई करते रहते थे। किसी भी शादी या अन्य समारोह में भी नहीं जाते थे। मूड को फ्रेश करने के लिए बस वह क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। इसके अलावा केवल पढ़ने में ही अपना समय व्यतीत करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें