मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इस बार बार कार्यक्रम में केक नहीं काटा गया। बसपा कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया और गरीबों को कंबल आदि का वितरण किया गया।
महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में काफी कार्यकर्ता एकत्र हुए। बिजनौर सांसद मलूक नागर ने कहा कि प्रदेश के दलितों, गरीबों, अल्पसंख्यकों की आवाज बहन मायावती ही हैं। 2022 के चुनाव में बसपा पूरे प्रदेश में एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी। पूर्व सांसद कादिर राना, जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, पूर्व विधायक नूरसलीम राना, मुख्य सेक्टर प्रभारी जनेश्वर प्रसाद, रवि सहगल, प्रेमचंद गौतम, जियाउर्रहमान, सत्यप्रकाश, चांद सिंह कश्यप, रामनिवास पाल, ब्रिजेश लोहड्डा, शिव कुमार सैनी, रविंद्र पाल, सागर प्रधान, सलीम, नौशाद, विकास कुमार, पुष्पांकर पाल, अरशद राना, माजिद सिद्दीकी, नसीम ने विचार रखे। मौके पर अमरीश त्यागी, श्यामलाल प्रजापति, सतपाल, निर्मलदास, विमला, सविता, ममतेश, राजू देशवाल, अरविंद गौतम, रोहताश सैनी, विनेश राणा आदि मौजूद रहे।
राजपाल के नहीं पहुंचने से चर्चाएं गर्म
मुजफ्फरनगर। बसपा नेता और पूर्व सांसद राजपाल सैनी और उनके बेटे शिवान सैनी शुक्रवार को मायावती के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इनके कार्यक्रम में शामिल नहीं होने से सपा में जाने की चर्चाओं ने अधिक जोर पकड़ लिया है। कुछ दिन पहले राजपाल सैनी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे थे, जहां हुई मुलाकात के बाद सपा में जाने की चर्चा जोर पकड़ गई थी।ैनी