फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद की भाषा बोलना छोड़ें माविया : राणा

विज्ञापन
गजराज सिंह राणा, पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
हाफिज सईद की भाषा बोलना छोड़ें माविया : राणा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष गजराज राणा ने पूर्व विधायक माविया अली के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह हाफकिज सईद की भाषा बोल रहे हैं। ऐसी सांप्रदायिक सोच रखने वाले लोगों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। उन्होंने माविया अली को पाकिस्तान चले जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है। आरोप लगाया कि माविया अली विघटनकारी जिन्ना की सांप्रदायिक सोच के हैं और हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं। ऐसे व्यक्ति की मानसिकता समाज में विद्रोह पैदा करने वाली है। ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों के लिए देश में कोई जगह नहीं है इसलिए उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। राणा ने कहा कि वह सांप्रदायिक सोच रखने वाले व्यक्ति की सोच का पूरी तरह से बहिष्कार करते हैं। उन्होंने माविया अली को सलाह देते हुए उन्हें हाफिज सईद की भाषा बोलना छोड़ सीधे उनके पास ही चले जाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन्ना की सोच का मुकाबला क्रांतिकारी वीर सावरकर से नहीं हो सकता। ऐसा कहने वालों का मैं प्रतिकार करता हूं। राणा ने कहा कि सीएए और संभावित एनआरसी को लेकर देवबंद क्षेत्र में कोई भी उग्र प्रदर्शन नहीं हुआ, जिसके चलते यहां शांति है, लेकिन कुछ लोगों को यह शांति अखर रही है। वह एनआरसी के बहाने बवाल कराने की साजिश रच रहे हैं। बता दें कि न्यूज चैनल की डिबेट में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने माविया अली के दो वर्ष पुराने बयान पहले मुस्लिम बाद में भारतीय का जिक्र किया था। जिस पर माविया अली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह जब तक जिंदा हैं अपने बयान पर कायम रहेंगे। उनके इसी बयान पर गजराज राणा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें