फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खत्री ने जीती पांच लाख की कुश्ती

विज्ञापन
पचैडा में ईनामी दंगल में दावं खेलते पहलवान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पचैंडा रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे दंगल में हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव पांची निवासी पहलवान मौसम खत्री ने ईरान के पहलवान अली को पटखनी दी। विजेता को पांच लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम में रागिनी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

शहीद बचन सिंह की स्मृति में अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति एवं अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अनुज पहलवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतपुरुष बाबा फुलसंदे वाले, एसडीएम सदर विजय कुमार, सुभाष पहलवान, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी ने पहलवानों की हौसलाअफजाई की तथा खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवान मौसम खत्री और ईरान के अली पहलवान के बीच पांच लाख रुपये की इनामी कुश्ती हुई। मौसम खत्री ने ईरान के पहलवान को हराकर इनामी राशि जीत ली। प्रतियोगिता में हरियाणा, मेरठ, राजस्थान समेत अन्य कई प्रदेशों के पहलवानों के बीच भी मुकाबले हुए। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम में आयोजक कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन पहलवान, ग्राम प्रधान पचैंडा नकुल चौधरी, युधिष्ठिर पहलवान, सहदेव चौधरी, रैफरी मांगेराम, अभिमन्यु, जंगू चौधरी, मिंटू भाटा, नरेंद्र, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें