अकेल मिलने बुलाया, बस अड्डे से घर ले गया और फिर वारदात को दिया अंजाम
मौलवी का कहना था कि उसे कुछ बात करनी है जो वह उसकी बहन के सामने नहीं कर सकता। मौलवी ने पीड़िता को अपना मोबाइल नंबर देकर अकेले आकर मिलने के लिए कहा। इसी के चलते अब वह मौलवी से मिलने के लिए दिल्ली से आ गई। आरोपी मौलवी पीड़िता को सहारनपुर बस अड्डे पर मिला और उसे अपने घर ले गया।
महिला पर माैलवी ने बताए जिन्न
आरोप है कि वहां पर मौलवी ने महिला को पानी में नशीला पदार्थ पिलाया। मौलवी ने महिला पर जिन्नात का साया बताया। आरोप है कि मौलवी ने जिन्नात आने का बहाना बनाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे बस में जबरन बैठाकर घर भेजने का प्रयास किया। लेकिन पीड़िता नहीं गई और डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। थाना पुलिस के साथ ही पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।