मारपीट कर गमछे से गला दबाकर की हत्या
सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बहादुर ने नशे में एक परिवार की 14 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की थी। इससे गुस्साए परिजनों ने मारपीट व गला दबाकर युवक की हत्या की। पुलिस ने मीरापुर निवासी हरपाल, उसके बेटे अजय, साथी राजेंद्र व ई रिक्शा चालक निक्की को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।