जानसठ। कस्बे के तालीम उल कुरान मदरसे के प्रबंधक हजरत मौलाना लुकमान नजीर अहमद कासमी ने लखनऊ में सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से विशेष मुलाकात की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचे मौलाना लुकमान नजीर अहमद कासमी के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली। अखिलेश यादव ने मौलाना के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की गर्मजोशी से अगवानी की। क्षेत्र में यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। जानसठ में मौलाना लुकमान नजीर अहमद कासमी ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि अखिलेश यादव बहुत ही नेक दिल और सच्चे इंसान व विकास पुरुष हैं। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए जो विकास कार्य किए हैं, वे बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता से अपील करते हैं कि विकास के मार्ग खोलने के लिए अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें। इस दौरान चौ. मोहम्मद नईम राव उर्फ काले खान, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरशद खान, मौलाना यामीन कासमी आदि मौजूद रहे।