फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना मदनी की तबीयत बिगड़ी, फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती

विज्ञापन
मौलाना अरशद मदनी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। देश में मुसलमानों के सबसे बडे़ संगठन जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना सैयद अरशद मदनी को बीमारी के चलते दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के सचिव मौलाना फजलुर्रहमान कासमी ने बताया कि पिछले कई दिनों से मौलाना को बुखार आ रहा था। जिसकी वजह से कमजोरी बढ़ती जा रही थी और सेहत में लगातार गिरावट महसूस कर रहे थे। बुधवार को उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौलाना फजलुर्रहमान ने बताया कि चिकित्सकों की विशेष टीम की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। कई टेस्ट भी कराए गए हैं। उन्होंने सभी से मौलाना मदनी के जल्द सेहतमंद होने के लिए दुआ की अपील की है। वहीं, दूसरे जमीयत के अध्यक्ष व मौलाना अरशद मदनी के भतीजे मौलाना महमूद मदनी बृहस्पतिवार को हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य से संबंधी जानकारी ली। उधर, मौलाना अरशद मदनी के चाहने वाले उनके बीमार होने को लेकर बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें