फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्षशील लोगों के प्रेरणास्रोत थे मौलाना हसीब : नवाज देवबंदी

विज्ञापन
हसीब सिद्दीकी मैमोरियल सोसाइटी के निशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन करते डा. डीके जैन व अन्य - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। मौलाना हसीब सिद्दीकी की स्मृति में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक रोगियों की आंखों की जांच की गई, जबकि 55 रोगियों की आंखों के ऑपरेशन नि:शुल्क कराए जाएंगे। इस मौके पर मौलाना हसीब सिद्दीकी मेमोरियल सोसायटी के संरक्षक डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि मौलाना हसीब सिद्दीकी से मैने बहुत कुछ सीखा। मौलाना हसीब संघर्षशील लोगों के प्रेरणास्रोत थे और हमेशा रहेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ईदगाह रोड स्थित शेखुल हिंद हाल में हसीब सिद्दीकी मेमोरियल सोसायटी और मदनी आई अस्पताल द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर का उद्घाटन ख्याति प्राप्त शायर डा. नवाज देवबंदी, मुस्लिम फंड के प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी और डा. डीके जैन ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। डा. डीके जैन ने कहा कि हसीब सिद्दीकी हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक और यहां की गंगा जमुनी तहजीब के अलंबरदार थे। मुस्लिम फंड ट्रस्ट के प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी व सोसायटी अध्यक्ष अयाज सिद्दीकी ने संयुक्त रुप से कहा कि उन्होंने मुस्लिम फंड के माध्यम से जनता को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की। संयोजक अदील सिद्दीकी व डा. राजेश गर्ग ने बताया कि 500 रोगियों की आंखों की जांच की गई, जबकि 55 रोगियों का मोतिया बिंद व अन्य रोगों के कारण ऑपरेशन करना सुनिश्चित किया गया। इस मौके पर डा. मोईदुज्जमा, डा. फरजाना, डा. शहजाद अंजुम, नौशाद अहमद, फहीम सिद्दीकी, वजाहत शाह, नजम उस्मानी, तहसीन खां, सलीम कुरैशी, इनाम कुरैशी, जावेद उस्मानी, जैद अहमद, मो. तारिक, अब्दुल कादिर खां, मौलवी असजद, अनस, मौलवी उमैस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें