शाहपुर। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को कर्मचारियों को गरम वर्दी वितरित की गई। चेयरमैन प्रमेश सैनी ने सफाई कर्मियों से नगर पंचायत को स्वच्छता अभियान में प्रथम स्थान पर लाने का आह्वान किया। नगर पंचायत कार्यालय पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन ने कर्मचारियों को गरम वर्दी वितरित की। एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि कुछ लोग कूड़ा व गोबर नालियों में बहा देते हैं। इनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभासद उमेश गोयल, डॉ प्रवीण कुमार, शाहनवाज कुरैशी, वकील मलिक, विशाल गर्ग, मनोज सैनी, संजय सौदाई और डॉ सुधीर चौधरी आदि मौजूद रहे।