घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रतनपुरी पुलिस के साथ सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। तनावपूर्ण माहौल में पुलिस को परिजनों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने परिजनों को 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाकर वे शांत हुए। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच तेजी से की जा रही है।