फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला जनकपुरी में गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजते हुए विवाहिता के मायके वालों सूचित किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी गौरव पाल की शादी फरवरी 2020 में बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव उकावली निवासी सोनी (23) के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद सोनी ने खुद को ससुराल के एक कमरे में बंद करने के बाद पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक विवाहिता के कमरे से बाहर न आने पर पति व ससुराल के अन्य लोगों ने कमरे में झांककर देखा तो फंदे पर सोनी का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि विवाहिता ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की है। उसके मायके वालों सूचित करते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें