फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिमलाना रोड पर नाले में मिला ‘बम’, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिमलाना रोड पर नाले में मिला ‘बम’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर सफाई के दौरान एक नाले में निष्क्रिय बुलेट टाइप ‘बम’ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेने के बाद जांच कर काली नदी किनारे जमीन में दबवा दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर मंदिर वाली गली में स्थित छोटे नाले में एक सफाईकर्मी सफाई कर रहा था। इसी दौरान नाले से करीब दस किलो का बुलेट टाइप बड़ा ‘बम’ निकल आया, जिसे देख सफाईकर्मी के होश उड़ गए। नाले में ‘बम’ मिलने से सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद उसे निष्क्रिय करार दिया। इसके बाद पुलिस टीम उक्त ‘बम’ को साथ ले गई और काली नदी के पास ले जाकर खाली जगह पर उसे जमीन में दबवा दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि यह कोई निष्क्रिय ‘बम’ नुमा वस्तु थी। जांच के बाद उसे जमीन में दबवा दिया गया है। संभवत: किसी कबाड़ी द्वारा उक्त वस्तु को स्क्रैप में आने पर नाले में फेंकवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें