फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विवाहिता को तीन तलाक, पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता को उसके पति ने मोबाइल पर काल कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने अपने पति सहित छह लोगों पर दहेज में बुलेट बाइक व दो लाख नकद मांगने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में किदवईनगर निवासी विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले कुछ ही दूरी पर रहने वाले सनव्वर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ सही रहा। बाद में ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना मारते हुए परेशान करने लगे। दो लाख नकद व बुलेट बाइक की मांग की जाने लगी। पीड़िता ने इंकार किया तो ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं उसे ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता पड़ोस में रहने वाले परिचितों के घर पहुंची। यह जानकारी पाकर पति ने पीड़ित को मोबाइल पर फोन किया और गाली-गलौज कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने शहर कोतवाली में पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें