फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूदनगर में विवाहिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदनगर में विवाहिता ने की आत्महत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला महमूदनगर में विवाहिता ने बृहस्पतिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव मोर्चरी को भेजते हुए तहरीर व पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला महमूदनगर निवासी शाइस्ता का निकाह करीब तीन साल पूर्व हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह शाइस्ता ने अज्ञात कारणों से खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेते हुए उसके मायके वालों को घटना की जानकारी दी। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज के लिए निकाह के बाद से ही प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही परिजनों द्वारा दी जाने वाली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें