फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसायन विज्ञान में सटीक उत्तरों पर ही मिलेंगे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
रसायन विज्ञान में सटीक उत्तरों पर ही मिलेंगे अंक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का समय नजदीक आने लगा है। छात्र-छात्राएं तैयारी में जुटे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से रसायन के विशेषज्ञ शिक्षकों के पैनल में शामिल किए गए कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज खतौली के प्रवक्ता राजकुमार जैन का कहना है कि रसायन की परीक्षा में सटीक उत्तरों पर ही अंक मिलते हैं। परीक्षार्थी को प्रश्न के अनुसार रासायनिक समीकरण भी लिखने चाहिए।
शनिवार को उन्होंने बताया कि रासायनिक समीकरण लिखते समय कैपिटल और स्मॉल लेटर का अवश्य ध्यान रखें। परीक्षा में समयबद्धता का ख्याल रखें। पेपर की तैयारी करते समय पहले उन टॉपिक को याद करें जो लघु और आसान हों तथा जिनसे अधिक अंक के प्रश्न आते हों। विस्तृत प्रश्नों को विभाजित कर लें और छोटे-छोटे भागों में याद करें। पिछले वर्ष के पेपर हल करके देखें और यह भी जांच करें कि कितने समय में यह प्रश्नपत्र हल किया है। समीकरण और सूत्रों को अवश्य याद करें केमिस्ट्री में अधिकांश आंकिक प्रश्न अर्थात न्यूमेरिकल सीधे सूत्रों पर आधारित होते हैं। परीक्षार्थी पूरी नींद लें और खाने में हल्का भोजन ले कुछ समय के बाद थोड़ा अवश्य टहल लें, इससे पढ़ने में अधिक चित लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- बहुविकल्पीय प्रश्न के साथ प्रश्न संख्या, खंड संख्या के साथ उत्तर सूचक शब्द अवश्य लिखें।
- परिभाषा व नियम का उत्तर लिखते हुए उदाहरण और फार्मूला अवश्य लिखें।
- जहां आवश्यकता हो वहां चित्र अवश्य बनाए, चित्र स्पष्ट हो ज्यादा आर्ट के चक्कर में परीक्षार्थी समय खराब न करें।
- तत्वों पर लगने वाले धन और ऋणावेश का अवश्य ध्यान रखें।
- जिन प्रश्नों में समीकरण पूछी गई हो वही दें, केवल समीकरण दे व्यर्थ में उसका विवरण न दें।
- अति लघु व लघु प्रश्नों का सीधे उत्तर दें, ज्यादा व्याख्या न करें।
परीक्षा कक्ष में समय प्रबंधन महत्वपूर्ण
परीक्षा में जितना पूछा जाए उतना उत्तर लिखें। अधिक लिखकर समय खराब न करें। प्रत्येक प्रश्न का एक निश्चित समय बना लें, जिससे समय रहते पेपर पूरा हो जाए और अंत में एक बार पुनरावलोकन अवश्य कर लें। परीक्षार्थी अंतिम पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक अवश्य लिख दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें