मुजफ्फरनगर के ईदगाह रोड पर टूटी पुलिया व बंद हुआ रास्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिया निर्माण से ईदगाह रोड पर दिनभर रहा जाम
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका ने ईदगाह रोड पर नाले पर पुलिया निर्माण का काम शुरू करा दिया है। पुराने स्लैब को हटाने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग पर कई-कई घंटे वाहन जाम में फंसे रहे।
शहर के शामली रोड को ईदगाह मार्ग से जोड़ने वाली पुलिया जर्जर हाल में थी। नगरपालिका ने करीब चार लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। शामली रोड से शहर में प्रवेश करने वाले अधिकतर वाहन इसी मार्ग से मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, रोडवेज स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक जाते हैं। मार्ग बंद हो जाने से शनिवार को यहां दिनभर जाम की स्थिति बनीं रही। चरथावल बस अड्डे से प्रेमपुरी की ओर जाने वाले मार्ग से वाहन निकाले गए, लेकिन जाम के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकतर ई-रिक्शा का संचालन आबकारी रोड होते हुए कराया गया। लेकिन यहां भी जाम लगा रहा।
मुजफ्फरनगर के ईदगाह रोड की टूटी पुलिया को एक दूसरे के सहयोग से पार करते नागरिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ईदगाह रोड पर टूटी पुलिया को पार कर जान जोखिम में डालती महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगर में ईदगाह रोड पर टूटी पुलिया के कारण लगा जाम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR