फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद दिखते ही बाजारों में उमड़ पड़ी भीड़ 

Thu, 07 Jul 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ईद के लिए बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार की शाम ईद का चांद दिखते ही मुस्लिम समाज के लोग खुशियों से झूम उठे। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर सभी को बधाई दी। रात्रि में खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ रही। देर रात तक बाजार खुले रहे।
विज्ञापन


ईद की घोषणा का गोला पटकते ही मुस्लिम समाज के लोग खुशियों से झूम उठे। ईद की तैैयारी को लेकर लोगों में उल्लास अलग ही दिखाई दिया। ईद के लिए सामान खरीदने को लेकर बाजारों में भारी भीड़ रही। जूतों की दुकानों से लेकर नाई तक की दुकानों पर भीड़ रही। परचून की दुकानों पर लोगों की लाइने लगी रही। शहर के भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट में महिला अपने श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए भीड़ लगी रही।

भीड़ के कारण बडे़ वाहनों का आवागमन बंद रहा। खालापार, लद्दावाला, सरवट के बाजारों में भारी भीड़ रही। देर रात तक बाजारों में भीड़ को लेकर पुलिस भी चौकन्ना रही। उधर, प्रशासन देर रात तक ईद के पर्व की तैयारियों में लगा रहा। डीएम और एसएसपी ने ईदगाह की तैयारियों का जायजा लिया। ईओ अजीत सिंह ने सभी मस्जिदों के आस पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें