फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए सजे बाजार, ब्यूटी पार्लर भी हैं तैयार

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में करवा चौथ के लिए मेहंदी लगवाती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। कपड़े, साड़ी और गारमेंट की दुकानों के अलावा ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। करवा चौथ के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग करा रही हैं। आभूषणों की बिक्री में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्राहकों को कई तरह के ऑफर से लुभाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुभ लगन साड़ीज के डायरेक्टर प्रभाव ईश पुजानी ने कहा कि त्योहार के लिए कई ऑफर ग्राहकों को दिए गए हैं। बाजार में उत्साह नजर आ रहा है। खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं।
नई मंडी स्थित अर्चना साड़ी के डायरेक्टर हर्षवर्धन जैन का कहना है कि करवा चौथ नजदीक आते ही ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। महिलाएं अपनी पसंद की साड़ियां खरीद रही हैं। भगत सिंह रोड स्थित रामकुमार ज्वैलर्स के संचालक संजय का कहना है कि जेवरों की खरीदारी बढ़ गई है। त्योहार के चलते बाजार में चहल-पहल नजर आ रही है। रामबाबू सराफ के संचालक संजय वर्मा का कहना है कि करवा चौथ से पूर्व महिलाएं आभूषण खरीद रही हैं। पायजेब, बिछुए और सोने के आभूषण खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर में विशेष ऑफर
रूबी ब्यूटी पार्लर की संचालिका रूबी का कहना है कि करवा चौथ के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं। ग्राहकों को कम से कम दाम में बेहतर सुविधा देने का प्रयास है। करवा चौथ के त्योहार से पूर्व मेहंदी लगवाने के लिए बाजार में अभी से भीड़ बढ़ने लगी है। शुक्रवार को शिव चौक समेत अन्य बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही। नई मंडी स्थित तनिष्क शोरूम के संचालक अभिषेक तायल का कहना है कि त्योहारी सीजन में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। ज्वेलरी की डिमांड भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें