फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में हुए स्वास्थ्य परीक्षण में कई बंदी बीमार मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। प्रदेश सरकार की कार्य योजना के तहत उपकारागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों की टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच उपरांत चिकित्सकों ने कुछ बंदियों के टीबी व हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को जेलर महेंद्र पाल ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित चिकित्सकों की टीम उपकारागार में निरुद्ध 92 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची। जिसमें चिकित्सकों ने दो बंदियों के टीबी, दो के हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित होने की संभावना जताई। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद उपचार शुरू कराया जाएगा, जबकि चार बंदी असामान्य व्यवहार के पाए गए। जेलर ने बताया कि शेष बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण बाद में किया जाएगा। टीम में डॉ. पंकज कुमार, डॉ. गय्यूर अली, डॉ. ख्वाजा खय्याम, हरवेंद्र यादव, लोहित भारती, राखी, पंकज, धीरज कुमार, प्रशांत राणा, सूर्य प्रताप शामिल रहे, जबकि इस मौके पर उपजेलर सुरेश बहादुर सिंह, संतोष रावत, दान बहादुर वर्मा, हेड जेल वार्डर राजेश कुमार, लोकेश कुमार, सुधीर नागर, चंद्रवीर, शिवम, कुशल कुमार, शरद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें