खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के समारोह में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को मुश्किलें भी झेलनी पड़ीं। चित्रकूट के खिलाड़ी 700 किमी की यात्रा कर रविवार सुबह चार बजे खतौली पहुंचे। खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खाना भी महंगे दाम पर मिला।
देवी पाटन और चित्रकूट मंडल के आठ जिलों के 700 से अधिक खिलाड़ियों के ठहरने का इंतजाम मेपल्स एकेडमी में किया गया था। शनिवार को दिन में सिर्फ बांदा के खिलाड़ी पहुंचे थे। अन्य जिलों के खिलाड़ी यहां नहीं पहुंचे। चित्रकूट के खिलाड़ी रविवार सुबह खतौली पहुंचे। खिलाड़ियों ने बताया कि रास्ते में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड झेली और खाना भी दोगुने रेट पर मिला। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे खतौली से ये खिलाड़ी सलावा के लिए रवाना हो ग्रए।
खतौली में गन्ने का आनंद लेते खिलाड़ी- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली में गन्ना चूसता बांदा का खिलाड़ी- फोटो : MUZAFFARNAGAR