जीटी रोड पर तिगाई के निकट लगा वाहनों का जाम
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ जनपद में रैली में जाने के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। इन कार्यकर्ताओं के वाहनों के कारण नगर क्षेत्र के कई मार्ग पर जाम के हालात बने रहे। पुलिस जाम खुलवाने व व्यवस्था बनाने के लिए मशक्कत करती रही। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर मुजफ्फरनगर बाईपास पर भोपा रोड, वहलना चौक पर जाम रहा।
मेरठ रैली में जाने के लिए सहारनपुर, बिजनौर व अन्य जनपदों से कार्यकर्ताओं के वाहन रविवार सुबह से ही जनपद के मार्गों पर दौड़ने शुरू हो गए थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे और बिजनौर की तरफ से आने वाला मार्ग मुजफ्फरनगर में एक जगह हो जाते है, जिस कारण इन स्थानों से आकर कार्यकर्ताओं के वाहनों की भारी भीड़ हो गई और वहलना व सूजडू चौराहे पर इन वाहनों के कारण जाम भी लग गया था। जाम के हालात एक बार नहीं, बल्कि कई बार बने थे और व्यवस्था गड़बड़ाती रही। परिणाम स्वरूप पुलिस को जाम खुलवाने के साथ ही यातायात व्यवस्था बनवाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
जीटी रोड पर तिगाई के निकट लगा वाहनों का जाम- फोटो : MUZAFFARNAGAR