मंसूरपुर। ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी मंसूरपुर में बृहस्पतिवार को सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मंसूरपुर शुगर मिल के मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में मंसूरपुर की टीम ने 20 ओवर में 241 रन बनाए, जबकि बिहारीपुर की पूरी टीम 80 रन पर आउट हो गई।
दूसरा मैच किदवई नगर मुजफ्फरनगर तथा मल्लूपुरा मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। जिसमें किदवई नगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए। मल्लूपुरा की टीम ने 18 ओवर में 160 रन बनाकर मैच जीत लिया। मल्लूपुरा की टीम के खिलाड़ी अनीश को मैन ऑफ द मैच तथा गुलजार को बेस्ट बैट्समैन का इनाम दिया गया। आयोजक फिरोज सैफी ने बताया कि टूर्नामेंट में सहारनपुर, मेरठ खतौली, मुजफ्फरनगर, सरधना आदि आसपास के जनपदों की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। अंपायरिंग इस्माइल तथा कमेंट्री मोहम्मद नबील ने की।