फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक मानसिंह शर्मा ने शिक्षा सेवा को बखूबी निभाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिंह शर्मा ने शिक्षा सेवा को बखूबी निभाया
विज्ञापन

मोरना। गांव जड़वड़ के मानसिंह शर्मा ने देश सेवा के साथ शिक्षा सेवा को बखूबी निभाया है। गांव के युवकों को शिक्षा की दीक्षा देकर देश और समाज की सेवा करने का आचरण कूट-कूटकर भरा है, जिसके चलते गांव के युवक- युवतियां आज अनेकों सरकारी पदों को सुशोभित कर अपने गुरु का गौरव बने हुए हैं।
विज्ञापन

गांव जड़वड़ कटिया निवासी मानसिंह शर्मा शिक्षक नहीं गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध हैं। बीएड कर गांव स्थित महर्षि दयानंद इंटर कालेज में 1978 में हिंदी शिक्षक के रूप नौकरी ज्वाइन की थी। गांव के युवकों को तराशना शुरू कर दिया, जिसके परिणाम स्वरूप आज जड़वड़ कटिया के काफी संख्या के युवक युवतियां इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक, मैनेजर सहित आर्मी आदि सरकारी विभागों में रहकर देश सेवा कर रहे हैं। सन 2008 में रिटायरमेंट होने के बाद इन्होंने कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल अलीगढ़ में अपनी शिक्षा का ज्ञान बच्चों को देना लगातार जारी है। श्री सत्य साई सेवा ऑर्गेनाइजेश्रन संस्था उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड अलीगढ़ द्वारा लगातार दो बार 2016-17 में दो हिंदी शिक्षा में बेहतरीन कार्य करने के लिए पुरस्कार देकर नवाजा जा चुका है। शिक्षक मान सिंह शर्मा ने बताया कि सन 1995 के आसपास वर्षों में साक्षरता के लिए डीएम टीम के साथ नोडल प्रेरक के रूप में शिक्षा के प्रसार प्रचार के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें