फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से पैर फिसलने से गंगनहर में युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। गंगनहर पटरी के काटका पुल पर पैर फिसल जाने से युवक गंगनहर में डूब गया। राहगीरों के सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों से युवक को तलाश कराया। गोताखोरों ने गंगनहर के अंदर से युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन

जानसठ के गांव काटका निवासी समुंदर सैन ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसका छोटा भाई 30 वर्षीय सुरेश पुत्र चतर सिंह गंगनहर पर घूमने आया था। अचानक उसका पैर काटका पुल से फिसल जाने से वह गंगनहर में समा गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से सुरेश को तलाश कराया, बृहस्पतिवार की देर रात तक उसका पता नहीं चल सका था। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने फिर से गोताखोरों की मदद से सुरेश को गंगनहर में तलाश कराया। गोताखोरों को गंगनहर के अंदर से सुरेश का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सुरेश के तीन बेटियां है। मृतक सुरेश के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें