फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ । कस्बे में एसबीआई शाखा में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने से बैंक में हडकंप मच गया। इसके अलावा बैंक में मौजूद ग्राहकों में दहशत फैल गई। शाखा प्रबंधक द्वारा तुरंत ग्राहकों को बाहर निकालकर बैंक को बंद कर दिया गया। स्वास्थ विभाग द्वारा सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए और इसके बाद बैंक को सैनिटाइजर किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाने-पीने व सांस लेने में परेशानी होने के बाद एसबीआई कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से उपचार कराने के लिए पहुंचा। चिकित्सकों ने कर्मचारी का कोरोना टेस्ट कराया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह सूचना मिलते ही बैंक में हड़कंप मच गया। शाखा प्रबंधक ने इसके बाद ग्राहकों को बाहर निकालकर बैंक को बंद कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार द्वारा टीम को भेजकर बैंक के 18 कर्मचारियों सैंपल लिए। सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। वही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला द्वारा टीम भेजकर बैंक को सैनिटाइजर कराया गया। कर्मचारी को होम क्वारंटाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें