फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: प्रेमिका से संपर्क टूटने पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने मशक्कत के बाद उतारा

Tue, 14 Oct 2025 04:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के युवक ने प्रेमिका से संपर्क टूटने पर नई मंडी क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा और चालान किया।

 

विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। खतौली थाने के गांव चंदपुरी निवासी राजकुमार सैनी नामक युवक अपनी प्रेमिका से संपर्क टूटने पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा में बड़ा फेरबदल: मेरठ के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी हटाए गए, कर्मवीर गुर्जर को मिली कमान

राजकुमार सैनी का कहना था कि वह अपने गांव की एक युवती से प्रेम करता था। दोनों ने घर से भागकर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक मंदिर में शादी भी की थी। बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने का बयान दिया। इसके बाद युवक को रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि कुछ समय बाद दोनों में फिर से बातचीत शुरू हुई थी, लेकिन पिछले दस दिनों से संपर्क पूरी तरह टूट गया। इससे परेशान होकर युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठाया।

नई मंडी पुलिस ने उसे किसी तरह समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें