फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू अध्यक्ष से मिलने सिसौली पहुंचे मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नवनिर्वाचित सपा सांसद हरेंद्र मलिक को बधाई देने वालों का उनके आवास पर दिनभर तांता लगा रहा। सुबह छह बजे से ही लोग उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम के समय मलिक अपने विधायक बेटे पंकज मलिक के साथ सिसौली में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मिले।
विज्ञापन

जीत के बाद से ही हरेंद्र मलिक को बधाई देने वालों का उनके प्रेमपुरी स्थित आवास पर तांता लगा रहा। दिन भर हजारों लोग उनके आवास पर जीत की बधाई देने पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक उनके आवास पर काफी भीड़ रही। हरेंद्र मलिक ने जनता से इस बीच कहा कि उन्हें जनता ने सेवा करने का ईनाम दिया है। उनके दरवाजे आम जनता के लिए हमेशा खुले रहे। सिसौली में टिकैत से मिलने के बाद मलिक किसान भवन भी गए। इस दौरान थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी भी मौजूद रहे। इससे पहले मलिक ने मंगलवार को सरकुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचकर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें