फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मलेरिया विभाग में तैनात कर्मचारी पर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के मलेरिया विभाग में तैनात एक चतुर्थ कर्मचारी पर नौकरी लगवाने व अन्य काम कराने के नाम पर कई लाख रुपये ठगने का आरोप है। मंगलवार दोपहर हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में आरोपी ने सभी को दस-दस हजार रुपये देना तय कर समझौता कर लिया।
विज्ञापन

मृतक आश्रित के रूप में नौकरी पाने वाले विपिन पर आरोप है कि उसने नगर निवासी शिवम, जिला अस्पताल में संविदा कर्मचारी ममता के दो रिश्तेदारों से एक लाख 65 हजार रुपये, एक दिव्यांग युवक से दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर ढाई हजार रुपये व अन्य कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर कई लाख रुपये ठग लिए। वह काफी समय से किसी भी पीड़ित से मिल नहीं रहा था। काम नहीं होने पर उसने एक पीड़ित को पैसे वापस करने के नाम पर चेक भी दिया।
मंगलवार दोपहर शिवम ने आरोपी से पैसे मांगे तो दोनों में विवाद हो गया। शिवम ने डायल 112 पर कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले आई। कोतवाली पहुंची क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने बताया कि आरोपी ने उसके संगठन की महामंत्री सुमन प्रजापति, अनिता प्रजापति के रिश्तेदारों से भी ठगी की। आरोपी ने सभी को दस-दस हजार रुपये देना तय कर समझौता किया है। सीएमओ को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य विभाग की छवि खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें