फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च टूल्स से आसान बनाएं रिसर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसर्च टूल्स से आसान बनाएं रिसर्च
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित एक दिवसीय रिसर्च मैथोडोलॉजी सेमिनार में बीसीए एवं बीएससी कंप्यूटर साइंस के छात्रों को रिसर्च की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि रिसर्च टूल्स से रिसर्च को काफी आसान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

हरिद्वार से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर सुयश भारद्वाज छात्रों को सैंपलिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सैंपलिंग करना किस तरह से उत्पाद की गुणवत्ता को बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि आज के समय में रिसर्च टूल्स के उपयोग से रिसर्च करना सरल हो गया है। इन टूल्स का उपयोग करके हम रिसर्च को आसान कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र भविष्य में स्वयं के लिए उचित मार्ग का चयन कर पाते हैं। कंप्यूटर विभाग के अध्यापकों ने डा. सुयश भारद्वाज को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. संदीप मित्तल व डा आलोक गुप्ता ने बताया कि सभी उत्पादों के गुणवत्ता के लिए स्टैंडर्ड बनाए गए हैं। यदि छात्रों को इन स्टैंडर्ड का ज्ञान होगा, तभी वे अपने लिए सही उत्पाद का चयन कर सकेंगे। इस अवसर पर विभाग के प्रतीक गर्ग, तरुण शर्मा, रोबिन गर्ग, चंदना दीक्षित, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, उमेश मलिक, विनीता, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें