फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति और सौहार्द बनाए रखें : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर गांवों का माहौल खराब न करें। यदि कोई भाजपा नेता, मंत्री किसी शादी-विवाह या रस्म तेरहवीं में जाता है तो उससे शालीनता से सवाल पूछें। ये नेता भी शालीनता से की किसानों की बात का जवाब दें। गांवों में माहौल नहीं बिगड़ना चाहिए।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने शामली जिले की भैंसवाल और मुजफ्फरनगर जिले की सोरम की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं है। किसानों को गांव में आने वाले भाजपा नेताओं से सवाल ही करने है तो शालीनता से अपनी बात करें।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहना सबका अधिकार है। किसी के खिलाफ ऐसा व्यवहार न करें जिससे तनाव का माहौल हो। हमें शांति और सौहार्द को बनाए रखना है। मेरी भाजपा नेताओं से भी अपील है कि वह संयम और शालीनता से किसानों के सवालों का जवाब दें, उत्तेजित न हो। समाज में शांति बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें