मोरना। गांव फिरोजपुर प्राइमरी स्कूल में प्रांगण में आयोजित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र के समापन पर नमामि गंगे सह संयोजक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि देश का युवा रोजगार से जुड़ा होगा, तो देश और समाज का उत्थान होगा। युवा देश की आर्थिक उन्नति का मुख्य सूत्रधार है।
बुधवार को तीन दिवसीय राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नमामि गंगे सह संयोजक डॉ. वीरपाल निर्वाल रहे। उन्होंने विकास खंड मोरना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण के प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण शिविर के दौरान युवक युवतियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रभारी डा. विरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान फल, सब्जियों संबंधित खाद्य पदार्थ, जेम, अचार, मुरबा, शर्बत बनाने के बारे में गहनता से जानकारी देकर बनाना सिखाया गया। अध्यक्षता प्रधान नेमपाल ने की। मौके पर विषय विशेषज्ञ ओमपाल सिंह, जनेश्वर सैनी, जयपाल सिंह, अंकित, जयपाल सैनी ब्लाक अध्यक्ष सफाई संघ, सचिन, चंद्रशेखर, जनेश्वर आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर पीएनबी शाखा की ओर से जीरो बैलेंस पर कई ग्रामीणों के खाते खोले गए। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल वैन से गर्भवती व अन्य बीमारियों लिए महिलाओं की जांच कर निशुल्क दवाई दी गई।