फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

ककरौली। क्षेत्र निवासी एक युवक ने गांव की ही महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने आत्मरक्षा करते हुए युवक को ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। वहीं, महिला ने आरोपी के परिजनों पर पुलिस की मौजूदगी में उसको व उसकी बेटियों के साथ गालीगलौज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार की सुबह अपने घेर में थी। गांव का ही एक युवक वहां आया और उस पर बदनीयती से उसके सामने चक्कर लगाने लगा। कुछ देर बाद युवक ने मौका पाकर उसको पीछे से दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने बमुश्किल खुद को सुरक्षित छुड़ाकर आरोपी के सिर में ईंट मार दी। आरोपी का सिर फूट गया। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी काफी दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करता चला आ रहा है। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें