पुरकाजी। थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। पति के साथ हादसे की जानकारी देकर घर का दरवाजा खुलवाया गया और इसके बाद वारदात अंजाम दी गई।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी चालक ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस को बताया था कि वह 25 सितंबर को अपनी गाड़ी किराए पर लेकर गया हुआ था। इस बीच रात दो बजे आरोपी ने घर के मोबाइल पर पत्नी को हादसे की जानकारी देकर दरवाजा खुलवा लिया और अपनी कार में बैठाकर ले गए। पीड़िता के साथ बाईपास के जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित का कहना है कि जब वह अगले दिन घर आया तो पत्नी की हालत खराब होने पर डॉक्टर के पास ले गया।
शनिवार को पीड़िता ने मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चरथावल के गांव दधेडु खुर्द निवासी का चालक वाहिद, उवेश, अमजद और बुढ़ाना के गांव विज्ञाना निवासी शाह आलम के प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस ने चरथावल के गांव दधेडu खुर्द निवासी वाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाहक एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।