मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव में ब्लाक प्रमुख पद के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। एससी महिला के लिए बघरा ब्लाक रिजर्व किया गया है। शाहपुर में पिछड़ी महिला, मोरना और जानसठ में पिछड़ा वर्ग का प्रमुख बन सकेगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी हरिकेश बहादुर ने सूूची जारी करते हुए बताया कि ब्लाक प्रमुख के पद के लिए भी आरक्षण की घोषणा कर दी गई है।
बीडीसी के वार्डों के आरक्षण की घोषणा भी इसी के साथ हो गई है। बघरा में इस बार एससी महिला ही ब्लाक प्रमुख बन सकेगी। शाहपुर ब्लाक प्रमुख पद पिछड़ी महिला के लिए, मोरना और जानसठ का प्रमुख पद पिछड़ी जाति के लिए रिजर्व किया गया है। चरथावल ब्लाक प्रमुख महिला के लिए आरक्षित हुआ है। बुढ़ाना, सदर, खतौली, पुरकाजी ब्लाक प्रमुख पद को अनारक्षित रखा गया है।
क्षेत्र पंचायत में पुरकाजी ब्लाक में वार्ड तीन, चार, 25, 55, 69, 70, 71 को एससी महिला के लिए और वार्ड नौ, 14, 30 36, 37, 38, 39, 42, 43, 49, 51, 62, 74 को एससी के लिए रिजर्व किया गया। वार्ड 20,46,57,65,67,72 को बीसी महिला और 7, 27, 29, 44, 47, 50, 52, 53, 56, 59, 60, 73, 77 को बीसी के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं।
सदर ब्लाक में बीडीसी के लिए हुए आरक्षण में एससी महिला के लिए दस और एससी के लिए 22 पद रिजर्व किए गए। इसमें एससी महिला के लिए वार्ड 9, 12, 40, 56, 79, 110, 112,136,142,162,176 आरक्षित हुए। एससी के लिए वार्ड दो, तीन, पांच, 41,42, 43,54, 69,114,115,118,120, 126,128,129, 146,150,155,165,168,173,179 को एससी के लिए रिजर्व किया गया।
पिछड़ी महिला के लिए 17 और पिछड़ी जाति के लिए 32 पद रिजर्व किए गए। महिला के लिए 34 पद आरक्षित हुए हैं। बघरा ब्लाक में एससी महिला के लिए पांच वार्ड और एससी के लिए दस वार्ड आरक्षित हुए हैं। एससी महिला के लिए वार्ड सात, 37, 39, 55, 84 और एससी के लिए वार्ड 10, 12, 16, 18, 41, 49, 69, 82, 89, 109 को आरक्षित किया गया। बीसी महिला के लिए दस, बीसी के लिए 18 और महिलाओं के लिए 22 पद आरक्षित किए गए हैं।
चरथावल ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 15,21, 39, 44, 46, 55, 83, 85 आरक्षित हुए हैं। एससी के लिए वार्ड चार, दस, 27, 31, 36, 40, 62, 63, 64, 69, 74, 77, 78, 101 को रिजर्व किया गया है। इसी के साथ बीसी महिला के लिए दस, बीसी के लिए 19 और महिला के लिए 19 पद रिजर्व किए गए हैं।
बुढ़ाना ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 23, 43, 66,100 और एससी के लिए एक, 18, 26, 51, 55, 63, 96, 114 को रिजर्व किया गया है। बीसी महिला के लिए 13, बीसी के लिए 23 और महिला के लिए तीस पद आरक्षित किए गए हैं।
शाहपुर ब्लाक में एससी महिला के लिए 6, 37, 69, 70 रिजर्व किया गया और एससी के लिए वार्ड 18,44, 51, 72, 79, 85 को आरक्षित किया गया। बीसी महिला के लिए आठ, बीसी के लिए 16, महिला के लिए 18 पद आरक्षित किए गए हैं।
खतौली ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 19, 25, 30, 56, 61,72, 79,89, 119,129 और एससी के लिए 5, 11, 13, 35, 38, 41, 67, 74, 75, 83, 87, 97, 99, 102,105, 121,131, 137 को रिजर्व किया गया। बीसी महिला के लिए 13, बीसी के लिए 24, महिलाओं के लिए 22 पद आरक्षित किए गए।
जानसठ ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 10, 23, 57,116, 120, 121 आरक्षित किया गया। एससी के लिए 16, 36, 44, 45, 49, 52, 61, 69, 74, 76, 77, 80, 88, 122 को रिजर्व किया गया। बीसी महिला के लिए 11, बीसी के लिए 22, महिला के लिए 23 पद आरक्षित किए गए।
मोरना ब्लाक में एससी महिला के लिए वार्ड 6, 8, 9, 11, 18, 89, 98 को रखा गया है। एससी के लिए वार्ड 1, 37, 42, 43, 52, 59, 60, 65, 91, 93, 107, 108 को रिजर्व किया गया। बीसी महिला के लिए दस, बीसी के लिए 20, महिला के लिए 21 पद आरक्षित किए गए।