फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
नुमाईश मैदान में महाराजा सुहेलदेव की जंयती के कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते रा? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नुमाइश मैदान में महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को समारोह में जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया, उनमें पद्मादेवी बोपाड़ा, महाबीरी देवी ग्राम दुधाहेड़ी, मुरारी लाल इटावा, राजीव कुमार ग्राम बामनहेड़ी, अनिल कुमार ग्राम गोयला, कमला देवी साकेत कालोनी, हुकमोवती छपार, धर्मकौर सिसौली आदि को सम्मानित किया गया। सभा स्थल पर सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा महाराजा सुहेलदेव जयंती के अवसर पर उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
शाम को नुमाइश मैदान में स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को भावपूर्ण नमन किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों के बलिदानों के कारण ही आज हम आजाद भारत में स्वतंत्रता के साथ और सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि हमें उन वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और आदर्शों को सदैव याद रखना होगा, जिनके तहत हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड ने राष्ट्रधुन बजाई। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, सीडीओ आलोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें