कल्लरपुर में भैरव अष्टमी पर पूजा अर्चना करते पुरकाजी विधायक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्री महाकाल भैरव अष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन महामाई के जागरण का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री महाकाल बटुक भैरव एवं श्री सिद्ध पीठ मंदिर कल्लरपुर कछोली में चल रहे श्री महाकाल भैरव अष्टमी महोत्सव के अंतर्गत महामाई का विशाल जागरण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्यमी भीमसेन कंसल तथा पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल ने भैरव जी का पूजन एवं मां दुर्गा के मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, उद्यमी अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, व्यापारी नेता संजय मित्तल, राहुल गोयल, इंद्रसेन बिंदल, मुकेश बिंदल सहित कई गणमान्य लोगों द्वारा पूजन कराकर महामाई के जागरण की ज्योति प्रज्वलित की गई।
मध्यरात्रि में भगवान श्री महाकाल बटुक भैरव का रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ साथ महामाई के जागरण की भी पूर्णाहुति हुई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ इसके अलावा महोत्सव की शुरुआत से चल रहे विशाल भंडारे का का भी समापन किया गया। मंदिर के महंत ठा नकली सिंह ने आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति के ठाकुर रामकुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, मुकेश धीमान, योगेश धीमान, अभिषेक वालिया राकेश बंसल, पवन पांचाल भूमेश कुमार, नवीन कुमार, कुलदीप कुमार, सहित कई पदाधिकारी व्यवस्था में मौजूद रहे।