फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान, बोले-गंगा में डुबकी के बाद कुंभ में स्टॉल लगाएं मुस्लिम

Sat, 11 Jan 2025 02:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम में पहुंचे सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने महाकुंभ में मुस्लिमों के स्टाॅल लगाने, वक्फ और शामली के किले को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि वक्फ बोर्ड भूमाफियाओं का गिरोह है। दूसरों की जमीन कब्जाते हैं। हिंदुस्तान में वक्फ की कोई जमीन नहीं है। 

विज्ञापन


कुंभ में मुस्लिमों का प्रवेश के सवाल पर कहा कि पहले मुस्लिमों को गंगा में डुबकी लगानी चाहिए। शिव की उपासना करें,  इसके बाद कुंभ में स्टॉल से कोई परेशानी नहीं है। 

शामली के किले पर कहा कि पूरे देश में आक्रांताओं ने किले कब्जाए थे। इस मामले की जांच होनी चाहिए। थानाभवन में रालोद विधायक ने किला कब्जाया है। सनातन कभी खत्म नहीं हो सका। अब मंदिर बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें