फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संजीव जीवा के भांजे की बीस लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम के आदेश पर यह संपत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत कुर्क हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कुख्यात रहे संजीव जीवा के भांजे अमित माहेश्वरी व उसकी पत्नी अनुराधा माहेश्वरी की कूकड़ा में बीस लाख की संपत्ति कुर्क की। डीएम के आदेश पर यह संपत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क की गई।


नई मंडी निवासी व्यापारी मनीष गुप्ता ने कुख्यात रहे संजीव जीवा, उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी, भांजे नई मंडी के पटेल नगर निवासी अमित माहेश्वरी व उसकी पत्नी अनुराधा माहेश्वरी समेत 9 आरोपियों के खिलाफ मई 2022 में रंगदारी आदि धाराओं में नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे की विवेचना सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष सिंह कर रहे हैं। बाद में लखनऊ कोर्ट में संजीव जीवा की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


संजीव जीवा के भांजे अमित माहेश्वरी व उसकी पत्नी अनुराधा माहेश्वरी का कूकड़ा में 127.908 वर्ग मीटर का प्लाॅट खरीदा जाना जांच-पड़ताल में प्रकाश में आया था। यह प्लॉट अवैध रूप से अर्जित की गई धनराशि से खरीदा था। यह रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी।
विज्ञापन



डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार दोपहर सिविल लाइन थाना पुलिस व प्रशासनिक टीम ने प्लॉट को कुर्क कर वहां प्रशासन के हक में बोर्ड लगा दिया। बोर्ड पर लिखा गया कि इस संपत्ति के प्रशासक सदर तहसील के तहसीलदार होंगे। संपत्ति को खुर्द बुर्द करने पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी दंपति आईएस-01 गिरोह की सदस्य है। गिरोह की सरगना पायल माहेश्वरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें