6-सिखेड़ा के गांव नंगला मुबारिक में स्थित गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित स्काउट गाइड शिविर
- फोटो : KHATAULI
रासेयो शिविर में देश सेवा के प्रति जागरूक किया
जानसठ। गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को देश के प्रति कार्य करने के लिए जागरूक किया गया।
शुक्रवार को सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला मुबारिक में स्थित स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में बच्चों को लोगों की सेवा एवं देश के प्रति कार्य करने के लिए जागरूक किया। जिला स्काउट प्रशिक्षण संयोजक संतोष कुमार वर्मा एवं स्काउट प्रशिक्षक प्रभा दहिया द्वारा गड्ढा खोदना, टेंट लगाना, गांठ बांधना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक तथा स्वच्छता के प्रति छात्राओं को प्रेरित किया गया। शिविर में स्वयं सेवकों को देश के प्रति जिम्मेदार रहने के लिए बल दिया। स्कूल प्रबंधक अरविंद कुमार ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना के समय स्काउट गाइड का बहुत बड़ा योगदान होता है। शिविर के माध्यम से बच्चों को ऐसी स्थिति में निपटने के लिए प्रथम उपचार देने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रधानाचार्या रितु गर्ग ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर के माध्यम से बच्चों को देश के प्रति जागरूक करना है। कैंप लगाने में स्काउट टोली में प्रथम स्थान भगत सिंह, द्वितीय स्थान सुभाष चंद्र बोस व तृतीय स्थान गुड़हल रही। वहीं स्काउट गाइड में प्रथम ट्यूलिप, द्वितीय सनफ्लावर एवं तृतीय मैरी गोल्ड रही। वहीं शिविर के प्रथम दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान वंशिका, सोनी, काजल तोमर, अनुष्का अनुराधा व निशा आदि का विशेष सहयोग रहा।