फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों के छात्रों ने उत्साह से किया योग

विज्ञापन
मदरसा महमूदिया में योग करते बच्चे - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मदरसों में भी योगाभ्यास हुआ। जब मदरसा बोर्ड की गाइड लाइन के चलते मदरसों में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया।
जिले के कई मदरसों में सुबह से ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। नगर कोतवाली क्षेत्र रामपुरी में स्थित मदरसा कद्दूसिया जैनुल अबेदीन में पढ़ने वाले सभी छात्र- छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। ग्रामीण क्षेत्र नराजड़ौदा में भी मदरसे में छात्राओं ने मौलाना और मुफ्ती के साथ मदरसा परिसर में योग कर भारत की भागीदारी को निभाते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को स्वस्थ और निरोग रहने की दुआएं भी दी। योग शिक्षक अमित कुमार ने बताया कि मदरसे के बच्चों में योग के प्रति उत्साह देखा गया है। योग हम सब अपने लिए कर रहे हैं। योग हमारे शरीर की बीमारियों को दूर करता है। मदरसा संचालक मोहम्मद ताहिर अली का कहना है कि पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। यह खुशी की बात है कि हिंदुस्तान की परंपरा को दुनिया अपना रही है। स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी है। मदरसा संचालक मोहम्मद आदिल कहते हैं कि मदरसा बोर्ड के निर्देशों का पालन किया गया है। योग प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर अमेटी द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर नई मंडी स्थित भगवंती सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद से जुड़े लोगों ने एक साथ योग किया। अमेटी परिषद अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, सचिव अभिलक्ष मित्तल, कोषाध्यक्ष मिटिन मित्तल, अतिन संगल, अमित तायल, शलभ गर्ग, अकुल अग्रवाल, नवनीत मित्तल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें