फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को लखनऊ में आरपार की वार्ता करेंगी आंगनबाड़ी

Wed, 28 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी का धरना 12 वें दिन भी जारी रहा। डीएम दफ्तर के समक्ष धरने के दौरान आंगनबाड़ी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।       
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का भी बहिष्कार जारी रखेंगी। केंद्र सरकार हमारे दो मांग पूरी करने को राजी है, मगर सूबे की सरकार तैयार नहीं है। अब 29 सितंबर को लखनऊ में ही आरपार की वार्ता होगी। वार्ता विफल रही तो 3 अक्तूबर को फिर से हड़ताल         शुरू कर दी जाएगी। तब तक आंदोलन लगातार जारी रखने का निर्णय लिया गया। 

जिलाध्यक्ष उषा त्यागी, पिंकी चौधरी, कविता शर्मा, अनिता शर्मा, महिमा शर्मा, मंगेश लता, राकेशवती, ममता सैनी, ज्योति, संगीता, मंगला, दीपा सैनी, बीना कौशिक, रमन, ममता, दीपा वर्मा, शबाना, नसरीन, रेशमा, अल्का चौधरी आदि धरने प्रदर्शन में शामिल रही।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें